चिन्यालीसौड़: दशगी पट्टी के विभिन्न गांव के ग्रामीणों ने कोटधार बाजार में प्रशासन के खिलाफ निकाली जनाक्रोश रैली
बुधवार दोपहर 1 बजे दशगी पट्टी के विभिन्न गांव ग्रामीण कोटधार बाजार में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने आजाद पंचायत संगठन के बैनर तले पूरे बाजार में घूमकर जनाक्रोश रैली निकाली। आंदोलनकारियों का कहना है कि उनके धरने को 11 दिन का समय हो गया है। लेकिन आज तक कोई भी अधिकारी उनकी समस्याएं सुनने नहीं आया है। जिला प्रशासन के आला अधिकारियों को आम जनता से मतलब नहीं है,