चिन्यालीसौड़: मल्ली बधाण गांव में गुलदार की धमक के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए रात्रि गश्त बढ़ा दी है
मल्ली बधाण गांव में बीते कुछ दिनों से गुलदार दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार ने ग्रामीणों की कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है। जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।गुरुवार शाम साढे 6 बजे यक वन विभाग के धरासू रेंज वन कर्मियों ने गश्त बढ़ा दी है। ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।