नागौर: सदर थाना पुलिस ने 50 वर्षों से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को कुम्हारी से किया गिरफ्तार
Nagaur, Nagaur | Dec 9, 2024 नागौर की सदर थाना पुलिस ने सोमवार को वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कारवाई की। इस दौरान 50 वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी इकबाल को कुम्हारी गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी 1974 से जे डब्लू टी एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहा था । नागौर एसपी नारायण टोगस के निर्देश पर आज सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।