नागौर: खींवसर के नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा को उनके आवास पालड़ी व्यासा पर पहुंचकर लोगों ने दी शुभकामनाएं
Nagaur, Nagaur | Dec 10, 2024 नागौर जिले के खींवसर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा का आज मंगलवार को उनके आवास पालड़ी व्यासा पर लोगों ने पहुंचकर जीत की शुभकामनाएं दी। इस दौरान खींवसर विधानसभा सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और खींवसर के नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।