नागौर: रोहिणी गांव में दो देवरों ने अपनी भाभी के साथ की मारपीट, श्रीबालाजी थाने में मामला दर्ज
Nagaur, Nagaur | Dec 10, 2024 नागौर के रोहिणी गांव मे दो देवरों ने मिलकर अपनी भाभी के साथ मारपीट करने का मंगलवार को श्रीबालाजी थाने में मामला दर्ज हुआ। इस दौरान पीड़िता के पति ओमाराम ने बताया कि वह बाहर मजदूरी करता है वहीं उसकी पत्नी पूनी देवी घर पर थी। वहीं घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ दोनों भाईयों ने मिलकर लाठियों से मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।