झंडूता: बैहनाजट्टा के पास झंडूता पुलिस ने बोलेरो से अवैध शराब की 37 पेटियां की बरामद, मामला दर्ज
झंडूता पुलिस ने बोलेरो से बरामद की अवैध शराब की 37 पेटियां झंडूता पुलिस की टीम आज नाकाबंदी एवं गश्त के लिए निकली थी। इसी दौरान बैहनाजट्टा के पास एक बोलेरो को चेकिंग के लिए रोका गया। और दौराने तलाशी पुलिस को बोलेरो से 37 पेटियां बीयर बरामद हुईं, जिन्हें बिना किसी वैध अनुमति के ले जाया जा रहा था। यह कार्रवाई हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत की गई।