झंडूता: झंडूता उपमंडल प्रशासन ने बाजार में गंदगी, अव्यवस्थित पार्किंग और ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए उठाए ठोस कदम
झंडूता उपमंडल प्रशासन ने बाजार में गंदगी, अव्यवस्थित पार्किंग और ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। उपमंडलीय अधिकारी अर्शिया शर्मा, विकास खंड अधिकारी संजीव पुरी और पुलिस थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने संयुक्त रूप से बाजार का दौरा कर समस्याओं का जायजा लिया और समाधान के लिए निर्देश जारी किए।