झंडूता: थाना तलाई के अंतर्गत गुरना झाड़ी के पास आज सुबह मिला अज्ञात साधु का शव, शव जसनदीप निवासी गंगलोह की दुकान के बरामदे में
थाना तलाई के अंतर्गत गुरना झाड़ी के पास आज एक अज्ञात साधु का शव मिला। शव जसनदीप निवासी गंगलोह की दुकान के बरामदे में पड़ा था। मृतक वर्षों से तलाई बाजार में घूमता था और नशे का आदी था। आशंका है कि अत्यधिक शराब सेवन से मौत हुई। शव को RH बिलासपुर भेजा गया है। पुलिस ने धारा 194 बीएनएस के तहत कार्रवाई शुरू की है।