झंडूता: संकल्प से सिद्धि तक - मोदी सरकार के 11 वर्षों की यात्रा अभियान के तहत रविवार को झंडूता के MLA JR कटवाल ने लिया भाग
संकल्प से सिद्धि तक-मोदी सरकार के 11 वर्षों की यात्रा’ अभियान के तहत रविवार को घुमारवीं के मिलन पैलेस में आयोजित कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए जीतराम कटवाल ने कहा कि इस अवधि में भारत ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। एक ओर जहां देश आंतरिक तौर पर मजबूत हुआ है, वहीं वैश्विक मंच पर भी भारत की स्थिति सुदृढ़ हुई है।