मुख्यमंत्री धामी ने सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 140वां संस्करण
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें संस्करण को सुना।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। इसके जरिए देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों, जनसेवा के कार्यों और प्रेरणादायी प्रयासों को व्यापक पहचान मिल रही है।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नशामुक्ति, स्वस्थ जीवनशैली, साइबर सुरक्षा, जनसेवा तथा कला एवं संस्कृति के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनजागरूकता और जनसहभागिता बेहद जरूरी है। युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में समाज के प्रत्येक वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में चिकित्सकों और चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों की अहम भूमिका है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करने और समाज एवं राष्ट्र की उन्नति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
#MannKiBaat #MannKiBaat140 #PMNarendraModi #NarendraModi #CM पुष्कर सिंह धामी #PushkarSinghDhami #Uttarakhand #Dehradun #DoonsMedicalCollege #NashaMuktBharat #HealthyLifestyle #CyberSecurity #