तिल्दा: रायखेड़ा स्थित अदानी प्लांट में थर्मल पावर स्टेशन से गिरने से एक मजदूर की हुई मौत
Tilda, Raipur | Nov 15, 2026 रायखेड़ा स्थित अदानी प्लांट के थर्मल पावर स्टेशन में आज रविवार को काम करने के दौरान एक मजदूर बिहार निवासी की ऊपर से गिरने से मौत हो गई पुलिस के अनुसार मृतक काम करने के दौरान हुक नहीं लगाया था और ऊपर से गिरने से उसकी मौत हो गई इधर मजदूरों ने संयंत्र प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाए है। खरोरा पुलिस मामले की जांच कर रही है