लखनपुर: रजपूरीकला में शराब पीने के दौरान बुआ को गाली देने के विवाद में पड़ोसी की हत्या, पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रजपुरी कला में शराब पीने के दौरान बुआ को गाली देने के विवाद में आरोपी धर्मेंद्र चौधरी और मुकेश चौधरी ने पड़ोसी अंगद राम चौधरी की लोहे के छेनी से वार कर हत्या कर दी। लखनपुर पुलिस ने हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए 24 घंटे के भीतर हत्या के आरोपी दो चचेरे भाइयों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।