लखीसराय: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती पर संग्रहालय में संगोष्ठी आयोजित, DM सहित अन्य रहे मौजूद
जिले के संग्रहालय में बुधवार 10:00 बजे भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की 100वीं तथा भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की 163वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया। साथ ही इस अवसर पर कला संस्कृति एवं युवा विभाग के तत्वाधान में जिला प्रशासन द्वारा एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ DM मिथिलेश मिश्र सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से किया।