बिंदकी: सांई गांव के बलेश्वर धाम शिवाला मंदिर परिसर में आयोजित घन्नई मेले में भगवान श्री कृष्ण की छठी तथा नागनाथन कार्यक्रम हुआ
फतेहपुर जनपद के चौडगरा क्षेत्र के सांई गांव के बलेश्वर धाम शिवाला मंदिर परिसर में बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे घन्नई मेले का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान श्री कृष्ण की छठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा सरोवर में नागनाथन कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। इस मौके पर गांव तथा क्षेत्र के आए हुए हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किया और नागनाथन कार्यक्रम देखा।