मछलीशहर: मीरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर चौथार गांव के पास गोदान एक्सप्रेस से गिरकर यात्री की मौत
मुंबई से चलकर छपरा जा रही गोदान एक्सप्रेस जंघई जंक्शन से जरौना की तरफ आगे बढ़ीं 1:00 बजे ट्रेन रामपुर चौथर गांव के पास पहुंची थी कि अंदर बैठा आजमगढ़ जिले के अंबारी नारायणपुर निवासी रवि शंकर राजभर 45 वर्ष ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। वह मुंबई से घर लौट रहा था सूचना पर पहुंची मीरगंज थाने की पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।