मछलीशहर: औद्योगिक क्षेत्र सतारिया स्थित हाईवे के पास मिनी बस की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया स्थित हाईवे के पास मिनी बस की चपेट में आने से सतहरिया निवासी मनीष कुमार गौतम 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उपचार हेतु सतारिया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया रास्ते में उसकी मौत हो गई । पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा ।