मेजा: मेजा के रवि प्रकाश मिश्रा बने सहायक समीक्षा अधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर
मेजा क्षेत्र के निवासी रवि प्रकाश मिश्रा का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) में सहायक समीक्षा अधिकारी पद पर चयन हुआ है। उन्होंने परीक्षा में 37वीं रैंक हासिल की। चयन की खबर मिलते ही आज मंगलवार सुबह पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।