लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पटना के दीघा घाट पर अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। यहां रेत से बनाई गई खूबसूरत सैंड आर्ट में छठ व्रती की आस्था और श्रद्धा को उकेरा गया है। वहीं चारों तरफ रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते गंगा घाट और बिजली की लड़ियों से सजा दीघा ब्रिज इस नजारे को और भी मनमोहक बना रहा है।
सच मायने में इन दिनों गंगा किनारे छठ की छटा देखते ही बन रही है।
Bihar, India | Nov 14, 2026