बखरी: हेमनपुर के निकट सड़क दुघर्टना में गम्हरिया का एक युवक की घटना स्थल पर मौत,घर पर मचा कोहराम
बखरी थाना क्षेत्र के हेमनपुर में गम्हरिया के एक साइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। मृतक गम्हरिया के जनार्दन महतो का पुत्र सुमन कुमार है। घटनास्थल पर सूचना मिलते ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।