आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने गौरडीह खालसा निवासी अभियुक्त नदीम अहमद गैंग को किया सूचीबद्ध
सोमवार को SP अनुराग आर्य द्वारा अभियुक्त नदीम अहमद पुत्र इसरार अहमद निवासी गौरडीह खालसा थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ के गैंग को सूचीबद्ध किया है। आरोपी वर्तमान समय में एक संगठित गैंग बनाकर व स्वयं गैंग का लीडर बनकर आर्थिक, भौतिक व दुनियावी लाभ के लिए अवैध टेलिफोन एक्सचेंज का संचालन व अंतर्राष्ट्रीय काल को लोकल काल्स में परिवर्तित कर राजस्व की हानि पहुंचा रहा है।