लखीसराय: लखीसराय जिले में चार जगहों से उत्पाद पुलिस द्वारा दो शराब तस्कर एवं तीन शराबी को गिरफ्तार किया गया
शुक्रवार अपराह्न 4:19 बजे उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार जिले में चार जगह छापेमारी कर दो शराब तस्कर एवं तीन शराबी को गिरफ्तार किया गया लखीसराय रेलवे स्टेशन के समीप से एवं मननपुर रेलवे स्टेशन से शराब तस्कर को तथा लखीसराय में कवैया रोड व बड़हिया में उत्पाद थाना के समीप से शराबी को गिरफ्तार किया गया.