अमरिया: ब्लॉक अमरिया में मनरेगा कर्मियों ने हड़ताल की, आदेश कुमार के नेतृत्व में BDO दिनेश सिंह को सौंपा ज्ञापन
अमरिया विकास खंड से बड़ी खबर ग्राम रोजगार सेवक यानी मनरेगा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। यह हड़ताल 16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें सभी कर्मचारी काम से दूर रहेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि उनका मानदेय लंबे समय से बकाया है और ईपीएफ का पैसा भी जमा नहीं किया गया।