ढीमरखेड़ा: मुस्कान अभियान में बड़ी सफलता: ढीमरखेड़ा पुलिस ने नाबालिग अपहरण मामला सुलझाया, आरोपी गिरफ्तार
ढीमरखेड़ा पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिका बेटी रामलीला देखने घर से निकली थी, लेकिन कुछ लोग उसे जबरन बोलेरो गाड़ी में बैठाकर ले गए मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज करते हुए दो अलग-अलग टीमें गठित कर अपहर्ताओं की तलाश शुरू की। कंट्रोल रूम के माध्यम से आसपास के सभी थानों को अलर्ट किया गया