मुरैना नगर: मुरैना जिले में बीए, बीएससी और बीकॉम परीक्षा में नकल करते हुए पकड़े गए नकलची, तहसीलदार ने की कार्रवाई
जीवाजी विश्वविद्यालय के अंतर्गत चल रही बीए,बीएससी,बीकॉम परीक्षाओं में जमकर नकल चल रही है।जिसका खुलासा तब हुआ जब नायब तहसीलदार ने बीते दिन आकस्मिक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने छह नकली परीक्षार्थियों के साथ एक फर्जी छात्रा को दूसरी छात्रा की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा।तो वही आज शुक्रवार को भी दो लोगों को नकल करते पकड़ा है।जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।