मुरैना नगर: नेशनल हाईवे पर डम्पर और टैक्टर ट्राली की टक्कर में डम्पर चालक की मौत, सरायछौला थाना पुलिस जांच कर रही है
मुरैना जिले के सरायछौला थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे-44 पर गिट्टी से भरे डम्पर की रॉन्ग साइड पर चले आ रहे एक टैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई।जिसमें डम्पर चालक गंभीर घायल हो गया,पुलिस घायल ड्राइवर को जिला अस्पताल लाई यहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक ड्राइवर आगरा जिले का निवासी बताया जा रहा है।आज परिजन आने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।