मुरैना नगर: पुराना बस स्टैंड परिसर में बसपा का विशाल आंदोलन, मंच से नेताओं ने लगाए गंभीर आरोप
मुरैना शहर के पुराना बस स्टेण्ड परिसर बसपा द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर आज विशाल आंदोलन एवं रैली का आयोजन किया गया।जिसमें कई दिग्गज नेता हुए शामिल।मंच से नेताओं ने कहा की बीजेपी सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है।नेताओं ने कहा की मुरैना में रेत माफियाओं का आंतक है यहाँ पुलिस का भय नहीं है। पुलिस जाती है तो उन पर हमला हो जाता है।