मुरैना नगर: न्यू आमपुरा में हॉफ इलेक्ट्रिक शोरूम में आग लगने से 8 लाख रुपये का नुकसान, दमकल की गाड़ी पहुंची
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू आमपुरा पर हॉफ इलेक्ट्रिक के शोरूम अचानक बैटरी के फटने से आग लग गई, जिसमें करीब 8 लाख रुपए का नुकसान हो गया, बताया जाता है कि आसपास के लोगों में आग लगने से दहशत फैल गई और सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची आग पर काबू पाया है।