मुरैना नगर: सिकरोदा रेलवे फाटक न खुलने पर पॉइंटमैन की दो लोगों ने की मारपीट, सिविल लाईन थाने में FIR दर्ज
मुरैना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिकरौदा रेलवे फाटक के पॉइंटमैन सोनू मीणा की रिपोर्ट पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने का मामला दर्ज किया है।बताया गया की सिकरौदा पर रेलवे फाटक लगा था तभी दो लोग आए और पॉइंटमेंन से बोले कि फाटक खोल दो, उसने नहीं खोला तो उसकी मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई।