गोपालगंज: सुरवनिया पुल पर बदमाशों ने एक युवक को मारी गोली, सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सुरवनिया पुल पर बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि सुरवनिया पुल पर बदमाशों ने युवक को गोली मारी है।वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।