गोपालगंज: बनकटा गाँव मे किशोरी ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या, शव पोस्टमार्टम हेतु पहुँचा सदर अस्पताल
गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के बनकटा गांव में एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक किशोरी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई और पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है।वहीं पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच भी करेगी।