गोपालगंज: 25 मई को होने वाले चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर से दिव्यांगो ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली : बोले डीएम मो मकसूद आलम।
लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी तेज कर दी गई है। इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता रैली बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर से दिव्यांगों ने निकाली। जिसे हरि झंडी दिखाकर डीएम मो मकसूद आलम ने रवाना किया। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।