गोपालगंज: कुंड खजुरिया गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन लोग जख्मी, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती।
जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के कुंड खजुरिया गांव में बुधवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर तीन लोगों को जख्मी कर दिया। वहीं मारपीट की घटना के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।