गोपालगंज: आदर्श नगर गांव में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया शव
गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के आदर्श नगर गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई और पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है। वहीं पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच करगी।