गोपालगंज: राजापुर नहर पर अज्ञात बदमाशों ने युवक को चाकू मार कर किया जख्मी, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के राजापुर नहर पर अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि युवक अपना दुकान बंद कर घर वापस लौट रहा था। वहीं इस बात की सूचना परिजनों के द्वारा पुलिस को दे दी गई है।