बीकानेर: बीछवाल पुलिस ने नशे के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, डोडा पोस्त व कैप्सूल के साथ युवक किया गिरफ्तार
बीकानेर जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बीछवाल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में गंगानगर रोड स्थित एक पंजाबी ढाबे के सामने दबिश देकर आरोपी अमन गर्ग निवासी पंजाब को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2 किलो 47 ग्राम अवैध डोडा पोस्त तथा न्यूरो-300 (पैरागाबलीन) के 25 डिब्बे बरामद