मथुरा में सरकारी तंत्र पर सवाल: स्कूल में फर्जीवाड़े की खुली पोल, असली वीडियो बनाकर लोग दे रहे चेतावनी
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से शिक्षा व्यवस्था और सरकारी दावों की पोल खोलता एक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के जरिए एक स्कूल में चल रहे कथित फर्जीवाड़े को उजागर किया गया है।
वीडियो पोस्ट करने वाले यूजर और स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार की ओर से फर्जी वीडियो बनाने या फर्जी खबरें फैलाने वालों पर FIR दर्ज करने की सख्त चेतावनी दी गई है। इसी के जवाब में, लोग अब स्कूल में हो रही अनियमितताओं और फर्जीवाड़े के बिल्कुल असली और प्रमाणिक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
Hardoi, Hardoi | Aug 25, 2026