राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी लैंड फॉर जॉब मामले में दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के बाद बुधवार दोपहर करीब 3 बजे दोनों दिल्ली से पटना पहुंचे। उनके आगमन को लेकर समर्थकों में हलचल देखी गई। वहीं पटना पहुंचने पर दोनों नेता पत्रकारों के सवालों से बचते नजर आए और बिना बयान दिए सीधे गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए।