मुरादाबाद: पीतल कारोबारी ने सस्ता गोल्ड खरीदने के चक्कर में गंवाए 10 लाख 13 हजार रुपए, सिविल लाइन थाने पर रिपोर्ट दर्ज
पीतल कारोबारी अथर अली ने सीओ सिविल लाइन को तहरीर देते हुए बताया कि नागफनी क्षेत्र निवासी हुज़ेर अहमद से 27 दिसंबर 2023 को गोल्ड खरीदने की बात हुई थी। आरोप है कि हुज़ेर ने अपने खाते में 10 लाख 13 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए, लेकिन ना तो गोल्ड दिया और ना ही पैसे वापस किए। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है।