मुरादाबाद: एसएसपी के आदेश पर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी के मामले में नगर कोतवाली मे केस दर्ज।
नगर कोतवाली क्षेत्र के सागर सराय निवासी हर्षवर्धन रायजादा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बतया कि रामपुर निवासी राजेश कुमार उनका पूर्व परिचित है। राजेश कुमार खुद को विकास भवन का क्लर्क बताता है। एक दिन राजेश ने कॉल करके हर्षवर्धन से बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय फैजगंज में क्लर्क की वैकेंसी निकली है। उसने संविदा पर भर्ती कराने का भरोसा दिया।