मुरादाबाद: डीआईजी के आदेश पर 33.15 लाख रुपए की बकाएदारी धमकी के आरोप में थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज
कारोबार में बकाएदारी न अदा करने और दिया गया चेक बाउंस होने के साथ पीड़ित पक्ष को परिवार सहित जान से मार डालने की धमकी देने का एक मामला सामने आया है। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी व्यापारी जुबैर अहमद के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी जुबैर अहमद पुत्र वजीर अहमद कातवाली क्षेत्र में लाजपतनगर का रहने वाला है।