मुरादाबाद: अभिनेत्री अमीषा पटेल को मुरादाबाद कोर्ट से बड़ी राहत, मंजूर हुई जमानत
अभिनेत्री अमीषा पटेल की अर्जी पर ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. अजय कुमार ने सुनवाई जमानत की मंजूरी दे दी है। अमीषा पटेल पर मुरादाबाद में एक पार्टी से ₹11 लाख एडवांस लेकर भी डांस न करने और रुपए न लौटने का आरोप है। इस मामले में 23 जनवरी 2024 को ही अमीषा पटेल मुरादाबाद आईं थीं और अपने प्रथम जमानती प्रार्थना पत्र पर हस्ताक्षर कर वापस चुपचाप लौट गई थीं।