वाराणसी में दीपावली पर हाई अलर्ट! बम और डॉग स्क्वॉयड के साथ बस स्टैंड पर सघन चेकिंग | Varanasi New
वाराणसी में दीपावली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। एसीपी चेतगंज शुभम जैन के नेतृत्व में रोडवेज और बस स्टैंड परिसर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान स्थानीय पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉयड, जीआरपी और आरपीएफ की टीमें भी मौजूद रहीं। सुरक्षा टीमों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी।
पुलिस ने पटाखे और प्रतिबंधित ज्वलनशील सामग्री लेकर यात्रा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस सामान दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
#VaranasiNews #VaranasiBreaking #Diwali2026 #DiwaliSecurity #VaranasiPolice #UPPolice #BombSquad #DogSquad #GRP #RPF #VaranasiRoadways #BusStandChecking #PoliceChecking #SecurityAlert #KashiNews #BanarasNews #UttarPradeshNews #BreakingNews #LiveVNS