लोहरदगा: सेवा का अधिकार सप्ताह: सरकारी योजनाओं का लाभ अब गांव में ही, परिसंपत्तियों का वितरण
लोहरदगा के हिसरी पंचायत भवन परिसर में शनिवार सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि के रूप में मौजूद कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण उरांव, अंचल अधिकारी अजय कुमार एवं सांसद प्रतिनिधि दयानंद उरांव द्वारा दोपहर करीब 12 बजे संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इससे पूर्व अतिथियों का पुष्