लोहरदगा: लोहरदगा में नाबालिग बच्ची से अप्राकृतिक यौन शोषण, आरोपी को मेडिकल जांच के बाद बाल सुधार गृह भेजा गया
लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे नाबालिग द्वारा अप्राकृतिक यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया और विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत लोहरदगा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।