लोहरदगा: स्मृतिभवन में संजय कुमार साहू की अध्यक्षता में लोहरदगा एथलेटिक एसोसिएशन की बैठक संपन्न, मुख्यमंत्री के आने की संभावना
बैठक में 1951 से 2026 तक हीरक जयंती वर्ष के अवसर पर 68वीं झारखंड राज्य ओपन एथलेटिक मीट को भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। विभिन्न समितियों का गठन किया गया और बजट पारित हुआ। मैदान निर्माण, भोजन व्यवस्था, स्मृति पत्रिका निर्माण, पुरस्कार क्रय, कार्यालय प्रबंधन व आवासन व्यवस्था हेतु अलग-अलग सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। शुक्रवार शाम 6 बजे मिली।