ग्वालियर गिर्द: बारिश के बीच बिजली का खंबा बना मौत का फंदा, एक को बचाने के चक्कर में दोनों सांड आए करंट की चपेट में, हुई मौत
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित जनकताल मयूर बाग गार्डन के सामने रविवार रात 9 बजे लगातार बारिश के बीच बिजली के खंभे में उतरे करंट ने 2 बेजुबान सांडों की जान ले ली। स्थानीय लोगों के अनुसार एक सांड जैसे ही खंभे से सटा, वह करंट से चिपक गया। अपने साथी को तड़पता देख दूसरा सांड उसे बचाने दौड़ा,लेकिन वह भी बिजली की चपेट में आ गया।दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।