हुज़ूर: भोपाल के निशातपुरा इलाके में नाबालिग किशोरी के साथ ज्यादती का आरोप, परिजनों ने आरोपी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले
Huzur, Bhopal | Mar 22, 2024 राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में रहने वाली किशोरी के घर मोहल्ले में रहने वाला युवक रात में पहुंच गया। झांसा देकर उसने किशोरी को बाहर बुलाया और डरा-धमका कर एक खाली पड़े प्लॉट पर लेकर गया। यहां पर उसने किशोरी के साथ ज्यादती की। इसके बाद किशोरी ने घर जाकर परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है|