हुज़ूर: भोपाल के निशातपुरा इलाके में बेखौफ बदमाश ने सरेराह लहराई तलवार
Huzur, Bhopal | Mar 22, 2024 भोपाल के निशातपुरा इलाके में बदमाश बेखौफ हैं। खुलेआम लोगों से अड़ीबाजी कर रहे हैं। रुपए नहीं देने पर तलवारें लहराकर जान से मारने की धमकी देते हैं। विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। मामले की शिकायत निशातपुरा थाने में की गई| लेकिन, वहां से आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई|