हुज़ूर: भोपाल में आवारा कुत्तों के हमले से घायल 6 वर्षीय बच्चे के जबड़े में आए 20 टांके, लोगों ने कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला
Huzur, Bhopal | Mar 22, 2024 भोपाल में दो दिन पहले रीजनल साइंस सेंटर के पास एक आवारा कुत्तेने 6 साल के बच्चे के जबड़े को नोंच दिया था। बच्चे को हमीदिया में भर्ती कराया गया था। इसके बाद बच्चे के जबड़े पर 20 टांके आए हैं। डॉक्टर ने बच्चे के 3 दांत निकाले हैं।बुरी तरह जख्मी होने के कारण बच्चा दो दिन से कुछ खा नहीं सका। बच्चा इतने दर्द में है कि उसे ड्रिप से फीडिंग दी जा रही है।