ठीकरी: बरूफाटक के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पाने के लिए कलेक्टर कार्यालय में की मांग
ग्राम बरूफाटक के ग्रामीण और महिलाओं ने बड़वानी कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना व अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने की मांग का एक आवेदन आज मंगलवार कलेक्टर कार्यालय में दिया गया है। दरअसल ग्रामीणों का कहना है कि बरूफाटक और बरसलाय क्षेत्र निवासरत हम ग्रामीणों को पंचायत के द्वारा आवास व अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा है।